शुगर के घरेलू नुस्खे
डायबिटीज अब उम्र, देश व परिस्थिति की सीमाओं को लांघ चुका है। इसके मरीजों का तेजी से बढ़ता आंकड़ा दुनियाभर में चिंता का विषय बन चुका है। हम जो भी खाते है उसे हमारा पाचन तंत्र ग्लूकोज बना कर रक्त में भेज देता है । इसे हमारे शरीर की कोशिकाओं में पहुँचाने के लिए इंन्सुलीन नामक हारमोन की जरुरत होती है। जब हमारा शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होता है , तब ग्लुकोज रक्त में बढता जाता है मगर कोशिकाओं के अन्दर नहीं घुस पाताहै । यही मधुमेह कहलाता है।
टाइप - 1 :-- इसमें पैन्क्रियाज की बीटा कोशिकाएँ पूर्णतः नष्ट हो जाती हैं और इस तरह शरीर में इंन्सुलीन का बनना सम्भव नहीं होता है। अनुवांशिक कारणों , आँटो इम्युनिटी एवं किसी प्रकार के वाइरल संक्रमण के कारण बचपन में ही बीटा कोशिकाएँ पूर्णतः नष्ट हो जाती हैं। यह बीमारी मुख्यतः 12 से 25 साल से कम अवस्था में मिलती है। भारत में यह बहुत ही कम मात्र 1% से 2% केसों में ही टाइप-1 के मरीज़ पाये जाते है। यूरोप विशेषकर स्वीडेन एवं फिनलैण्ड आदि में लोगो में टाइप-1 मधुमेह काफी पाया जाता है। ऐसे मरीजों इंसुलीन की सूई अनिवार्य रूप से दी जाती है।
टाइप - 2 :-- भारत में ज्यादातर 98% तक मधुमेह के रोगीयों में टाइप-2 का मधुमेह पाया जाता हैं। ऐसे मरीजों में बीटा कोशिकाएँ कुछ-कुछ इन्सुलीन बनाती है। लेकिन यह थोड़ा बहुत बना हुआ इंसुलीन,,,,,,जानते हैं कुछ देशी नुस्खे मधुमेह रोगियों के लिए -
1. गेहूं के पौधों में रोगनाशक गुण होते हैं। गेहूं के छोटे-छोटे पौधों से रस निकालकर प्रतिदिन सेवन करने से भी शुगर नियंत्रण में (Sugar Control) रहती है।
2. मधुमेह /शुगर (Diabetes / Sugar ) के मरीजों को भूख से थोड़ा कम तथा हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में खीरा नींबू निचोड़कर खाकर भूख मिटाना चाहिए।
3. शुगर के उपचार मे शलजम का भी बहुत महत्व है । शलजम के प्रयोग से भी रक्त में स्थित शर्करा की मात्रा कम होने लगती है। इसके अतिरिक्त मधुमेह के रोगी को तरोई, लौकी, परवल, पालक, पपीता आदि का प्रयोग भी ज्यादा करना चाहिए।
4.पेट, पानी के साथ लें और सेवन के बाद कम से कम आधा घंटा और कुछ न खाएं , इसके नियमित सेवन से भी शुगर सामान्य हो जाती है ।
5. वैज्ञानिकों की नई शोध में अदरक शुगर की बीमारी में बेहद कारगर साबित हुई है। आस्ट्रेलिया में किये गए एक शोध के अनुसार अदरक का रस खून में शर्करा के स्तर को पूरी तरह से नियंत्रित करता है। पुराने से पुराने शुगर में भी जिसमें शरीर के अंग भी प्रभावित हो चुके हो नित्य खाली पेट अदरक का रस बेहद फायदेमंद है।
6. 6. शुगर के उपचार ( Sugar ka upchar ) में सोया आटे की रोटी खानी चाहिए । सोयाबीन में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम मात्रा में होता है और यही चीज़े शुगर ( Sugar ) में हानिकारक होती है अत: सोयाबीन को पीस कर आटे में मिलाकर खाने से मधुमेह नियंत्रण में रहता है ।
7. मधुमेह/शुगर ( Madhumeh / Sugar ) के शिकार व्यक्ति को अपने आहार में एलो वेरा जूस को अवश्य ही शामिल करना चाहिए। एलो वेरा में मौजूद विभिन्न प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स, खनिज शरीर के सेल स्तर पर काम करते है जिससे शरीर शर्करा की मात्रा नियंत्रित होती है और व्यक्ति चुस्त और दुरुस्त भी रहता है।
8. मधुमेह/शुगर (Diabetes / Sugar ) से ग्रस्त व्यक्ति के लिए अलसी का सेवन उपयुक्त है । अलसी को मिक्सी में पीसकर आटा में मिलकर इसकी रोटी खाएं । इससे शरीर में लम्बे समय तक ताकत रहती है ।
9. मधुमेह/शुगर (Diabetes / Sugar ) में नित्य अमरुद का सेवन करें । इसे महीन महीन काट काट कर उसपर सेंधा / काला नमक और काली मिर्च छिड़क कर खाना चाहिए, इससे शुगर में बहुत ज्यादा आराम मिलता है ।
10. मधुमेह/शुगर (Diabetes / Sugar) को नियंत्रित करने के लिए दक्षिण की तरफ सर करके सोएं , अपने बैडरूम में कम से कम 100 ग्राम का साबुत फिटकरी का टुकड़ा अवश्य ही रखें । इससे शुगर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है ।
11. नीबू: मधुमेह के मरीज को प्यास अधिक लगती है। अतः बार-बार प्यास लगने की अवस्था में नीबू निचोड़कर पीने से प्यास की अधिकता शांत होती है।
12. खीरा: मधुमेह के मरीजों को भूख से थोड़ा कम तथा हल्का भोजन लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बार-बार भूख महसूस होती है। इस स्थिति में खीरा खाकर भूख मिटाना चाहिए।
13. गाजर-पालक : इन रोगियों को गाजर-पालक का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है।
14. शलजम : मधुमेह के रोगी को तरोई, लौकी, परवल, पालक, पपीता आदि का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। शलजम के प्रयोग से भी रक्त में स्थित शर्करा की मात्रा कम होने लगती है। अतः शलजम की सब्जी, पराठे, सलाद आदि चीजें स्वाद बदल-बदलकर ले सकते हैं।
15. जामुन : मधुमेह के उपचार में जामुन एक पारंपरिक औषधि है। जामुन को मधुमेह के रोगी का ही फल कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी, क्योंकि इसकी गुठली, छाल, रस और गूदा सभी मधुमेह में बेहद फायदेमंद हैं। मौसम के अनुरूप जामुन का सेवन औषधि के रूप में खूब करना चाहिए।
जामुन की गुठली संभालकर एकत्रित कर लें। इसके बीजों जाम्बोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्टार्च को शर्करा में बदलने से रोकता है। गुठली का बारीक चूर्ण बनाकर रख लेना चाहिए। दिन में दो-तीन बार, तीन ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करने से मूत्र में शुगर की मात्रा कम होती है।
Comments
Post a Comment