Posts

शुगर के घरेलू नुस्खे

 डायबिटीज अब उम्र, देश व परिस्थिति की सीमाओं को लांघ चुका है। इसके मरीजों का तेजी से बढ़ता आंकड़ा दुनियाभर में चिंता का विषय बन चुका है। हम जो भी खाते है उसे हमारा पाचन तंत्र ग्लूकोज बना कर रक्त में भेज देता है । इसे हमारे शरीर की कोशिकाओं में पहुँचाने के लिए इंन्सुलीन नामक हारमोन की जरुरत होती है। जब हमारा शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होता है , तब ग्लुकोज रक्त में बढता जाता है मगर कोशिकाओं के अन्दर नहीं घुस पाताहै । यही मधुमेह कहलाता है। टाइप - 1 :-- इसमें पैन्क्रियाज की बीटा कोशिकाएँ पूर्णतः नष्ट हो जाती हैं और इस तरह शरीर में इंन्सुलीन का बनना सम्भव नहीं होता है। अनुवांशिक कारणों , आँटो इम्युनिटी एवं किसी प्रकार के वाइरल संक्रमण के कारण बचपन में ही बीटा कोशिकाएँ पूर्णतः नष्ट हो जाती हैं। यह बीमारी मुख्यतः 12 से 25 साल से कम अवस्था में मिलती है। भारत में यह बहुत ही कम मात्र 1% से 2% केसों में ही टाइप-1 के मरीज़ पाये जाते है। यूरोप विशेषकर स्वीडेन एवं फिनलैण्ड आदि में लोगो में टाइप-1 मधुमेह काफी पाया जाता है। ऐसे मरीजों इंसुलीन की सूई अनिवार्य रूप से दी जाती है।  ...

उच्च रक्तचाप के घरेलू उपाय

 उच्च रक्तचाप (High blood pressure) एक आम समस्या बन गई  हैं जो छोटे - बङे, बुढे - बुजुर्गों, बच्चों में बढ़ रही हैं । हाई बीपी को हमें हल्के में  नहीं लेना चाहिए क्योंकि  इससे शरीर के नुकसान होने का खतरा ज्यादा रहता हैं।  हाई बीपी से दिल का दौरा, आँखो की रोशनी पर, किडनी रोग और मस्तिष्क से जुङे रोगो का खतरा बढ़ जाता हैं ।  उच्च रक्तचाप के घरेलू उपाय  उच्च रक्तचाप के रोगी को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करना चाहिए। भोजन में फलों और सब्जियों के सेवन ज्यादा करना चाहिए। लहसुन, प्याज, साबुत अन्न, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। भोजन में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए। नमक का सेवन कम करना चाहिए। डेयरी उत्पादों, चीनी, रिपफाइन्ड खाद्य पदार्थों, तली-भुनी चीजों, कैफीन और जंक फूड से नाता नहीं रखना चाहिए। दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। कम मात्रा में बाजरा, गेहूं का आटा, ज्वार, मूंग साबुत तथा अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए। पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहि...

मुंह मे छाले का घरेलू उपचार

मुंह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुंह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। संतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। आइए हम आपको मुंह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं। मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार– शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दें। मुंह में छाले होने पर अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए। छाले होने पर कत्था और मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुंह के छालों परलगाने चाहिए। अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुंह में रखिए। या केवल अमलतास के गूदे को मुंहमें रखने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं। अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते हैं एक गिलास गुनगुने पानी में थोङी (चुटकी भर) हल्दी डालकर दिन में 2-3 बार गरारे (कुल्ला) करें ।