उच्च रक्तचाप के घरेलू उपाय
उच्च रक्तचाप (High blood pressure) एक आम समस्या बन गई हैं जो छोटे - बङे, बुढे - बुजुर्गों, बच्चों में बढ़ रही हैं । हाई बीपी को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे शरीर के नुकसान होने का खतरा ज्यादा रहता हैं। हाई बीपी से दिल का दौरा, आँखो की रोशनी पर, किडनी रोग और मस्तिष्क से जुङे रोगो का खतरा बढ़ जाता हैं । उच्च रक्तचाप के घरेलू उपाय उच्च रक्तचाप के रोगी को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करना चाहिए। भोजन में फलों और सब्जियों के सेवन ज्यादा करना चाहिए। लहसुन, प्याज, साबुत अन्न, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। भोजन में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए। नमक का सेवन कम करना चाहिए। डेयरी उत्पादों, चीनी, रिपफाइन्ड खाद्य पदार्थों, तली-भुनी चीजों, कैफीन और जंक फूड से नाता नहीं रखना चाहिए। दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। कम मात्रा में बाजरा, गेहूं का आटा, ज्वार, मूंग साबुत तथा अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए। पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहि...